उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम हरीश रावत ने ली चुटकी, कहा भगत दा को पार्टी ने घर पर बैठा दिया और मुझे जनता ने बैठा रखा

देहरादून:-  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अपने रोजमर्रा के कामकाजों को तो वह फेसबुक के जरिये लोगों से शेयर करते रहते हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक विवाह समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट हो गई।

May be an image of 12 people and lighting

उन्होंने कहा कि भगत दा गाड़ (गधेरे) वाले हैं और मैं थार वाला हूं। एक बात हम दोनों में सामान्य है कि अपनी माटी और पार्टी से उनका लगाव भी मुझसे कमतर नहीं है। मोहनरी में काफल मेले में भगतदा को आमंत्रित करूंगा। आगे उन्होंने चुटकी लेते कहा कि भगतदा को आजकल पार्टी (भाजपा) ने घर में बैठा दिया है और मुझे जनता ने बैठा रखा है। उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने विचार भी टिप्पणी के रूप में दिए हैं।

May be an image of 7 people

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News