उत्तराखण्ड

असम के मुख्यमंत्री पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर पहुंचे हरिद्वार, बोले- कभी खत्म नहीं हो सकता सनातन धर्म

हरिद्वार:- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो हर साल अमावस्या के दिन यहां आने की कोशिश करते हैं।

सनातन धर्म पर लगातार हो रही बयानबाजी पर असम के मुख्यमंत्री के कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि इस देश में सनातन और सनातन से जुड़ी परंपराएं खत्म हो जाए। लेकिन उन लोगों को ये पता नहीं है कि जब वो लोग नहीं थे तब से सनातन धर्म था। लगभग 5000 साल पहले से सनातन धर्म और उससे जुड़ी परंपराएं चलती आ रही हैं और आगे भी ऐसी चलती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News