उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज ऊधम सिंह नगर के दौरे पर

आज सीएम धामी ऊधम सिंह नगर के दौरे पर हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें कहा है कि वे मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के मद्देनजर सभी जरूरी तैयारी पूरी कर लें। वहीं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जुलाई से जिलों का भ्रमण करेंगे।

वह जिलों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के अवसर पर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News