उत्तराखण्ड

जोशीमठ पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह, भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

देहरादून: उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव को लेकर पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल बना हुआ है जिसके चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने 9 तारीख को  जोशीमठ जाने की घोषणा की,  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 8 जनवरी को जोशीमठ जाने की घोषणा की है।

लेकिन इन सब के पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता  विधायक प्रीतम सिंह आज जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा प्रभावितों से मिलकर सरकार द्वारा किये जा रहे राहत-बचाव व पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लेने के लिये जोशीमठ के लिये रवाना हुए। जहां पहुंचकर उन्होंने  आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है उनके साथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह व  हरिकृष्ण भट्ट मौजूद।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News