उत्तर प्रदेश

सपा का राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान नौ अगस्त से होगा शुरू

उत्तर प्रदेश : सपा का राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान नौ अगस्त को कन्नौज के तिर्वा तहसील के झउवा गांव से शुरू होगा। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों से भेंट कर उनका सम्मान भी करेंगे।

सपा के इस अभियान के तहत प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। यह आजादी के संघर्ष के शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यह दिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News