biharBihar Newsबिहार

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना विश्वविद्यालय को दी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी मांग पर दिया ध्यान

 बिहार:-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय पर पटना विश्वविद्यालय के लिए केंद्रीय विवि का दर्जा मांग रहे थे। वह मांग पूरी होते-होते इस बार भी रह गई, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पटना विश्वविद्यालय को 100 करोड़ का पैकेज दिया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले पटना विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने की जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया था, हालांकि फिर बाद में उन्होंने ही सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि पीएम उषा योजना के तहत 100 करोड़ की राशि दी गई है।

इस संबंध में सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना विश्विद्यालय को केंद्र सरकार की तरफ से बहुत बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पटना विश्विद्यालय को 100 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने यह स्वीकृति पीएम उषा योजना के तहत दी है। सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना विश्विद्यालय को इस राशि का काफी लंबे समय से इंतजार था। पटना विश्विद्यालय के आवेदन मिलने के बाद बिहार सरकार की तरफ से इसे केंद्र को भेजा गया था। सम्राट चौधरी ने बताया कि 100 करोड़ की राशि एनआईआरएफ रैंकिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च पर खर्च किये जाएंगे। सम्राट चौधरी ने बताया कि कई राज्यों की तुलना में पटना विश्विद्यालय को सबसे बड़ा फायदा मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button