उत्तराखण्डजनसमस्या

उत्तरकाशी: धधक रहे मुखेम व डुंडा रेंज के जंगल

उत्तरकाशी: उत्तराखण्ड के वनों में लगी आग ने फायर फाइटरों के भी पसीने छुड़ा दिये हैं। अभी भी उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग इस बात का सबूत है। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय सहित गंगा घाटी यमुना घाटी और टौंस घाटी के निकट के जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले रही है।

जिसके कारण गंगा घाटी से लेकर यमुना और टौंस घाटी में धुआं ही धुआं छाया हुआ है।कल पूरी रात और आज दिन भर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के करीब मुखेम व डुंडा रेंज के जंगल जलते रहे। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए।जनपद उत्तरकाशी में वन प्रभाग उत्तरकाशी, टौंस वन प्रभाग और अपर यमुना वन प्रभाग आग के लिहाज से संवेदनशील हैं।

इन तीनों के जंगल 15 मार्च से लगातार जल रहे हैं। जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है। जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही है। सबसे ज्यादा आग की घटना उत्तरकाशी वन प्रभाग के मुखेम रेंज, डुंडा रेंज, और बाड़ाहाट रेंज में हो रही है। आलम ये हे कि जंगलों में लगी आग अब चीड़ के जंगलों से होकर बांज बुरांश के जंगलों तक पहुंच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News