उत्तराखण्डराजनीति

तुष्टिकरण की नीत वालों को बाहर का रास्ता दिखायें : मोदी

 

नैनीताल: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 14 तारीख को आपके पास उत्तराखंड में तुष्टिकरण करने वालों को जवाब देना का मौका है। कांग्रेस के हर झूठ,फरेब का जवाब देना है पूरे देश में कांग्रेस को लोग लगातार नकार रहे हैं। उन्होंने कहा एक बार जिस जिस राज्य ने कांग्रेस के लोगों को निकाला वहां फिर घुसने नहीं दिया। बंगाल के लोगों ने तो 50 साल से वापस घुसने ही नहीं दिया। ऐसा हर राज्य में देखा जा सकता है कि जहां एक बार कांग्रेस गई तो गई। बहुत से राज्य कांग्रेस को कह चुके हैं कि अब हम आपको घुसने नहीं देंगे। उत्तराखंड के पास भी ये मौका है। मुझे भरोसा है कि आप यहां भी कांग्रेस को दोबारा घुसने नहीं देंगे। कांग्रेस के लोग तो हिन्दुस्तान को अब राष्ट्र मानने से ही इन्कार कर रहे हैं। जिस देश की सीमाओं की सुरक्षा उत्तराखंड के हमारे युवा कर रहे हैं उसे कांग्रेस के लोग राष्ट्र नहीं मान रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने दशकों तक परियोजनाओं को लटकाए रखा हमने रामपुर से रुद्रपुर के बीच फोरलेन सड़क का काम किया जो जल्द पूरा होने वाला है। उनकी सरकार ने उत्तराखंड को सड़कों से वंचित रखा लेकिन हम हाईवे बना रहे, एयरपोर्ट से उत्तराखंड को जोड़ा रहे रेलव पटरी बिछा रहे। वो कहते थे पर्वतीय राज्य में ये सब कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि यहां फूलों की खेती की अपार संभावना है। भारत का शहद अब विदेशी बाजारों में भी आसानी से पहुंच रहा है। इसलिए इसके उत्पादन से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। हनी टी की भी डिमांड बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News