उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस के तीखे सवाल: धामी कैबिनेट के फैसले में हुआ आचार संहिता का खुला उल्लंघन – धस्माना

देहरादून: धामी कैबिनेट के गुरुवार को लिए गए अहम फैसलों पर कांग्रेस बुरी तरह  बरसी  है । कांग्रेस के नेताओं ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया।कांग्रेस ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में स्वंय सीएम धामी शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले फैसलों पर गहरा आश्चर्य हो रहा है। कांग्रेस संगठन महामंत्री पमथुरा दत्त जोशी का कहना है कि उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडरों के देने का आज की कैबिनेट के फैसला आदर्श आचार संहिता का खुले आम धज्जियां उड़ाने है जिसके लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग करेगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना   ने कहा कि राज्य में चुनाव फरवरी में सम्पन्न हुए थे और मार्च में नई सरकार का गठन हो गया था किंतु दो महीने तक राज्य की सरकार ने राज्य के आम उपभोक्ता को महंगाई से राहत देने की कोई कार्यवाही या घोषणा नहीं की किंतु अब ऐन चुनाव के वक़्त जब आचार सहिंता लागू है बीजेपी सरकार की यह तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा सीधे सीधे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन है।  धस्माना ने कहा कि यह इस उप चुनाव में राज्य सरकार का दूसरा मामला है जब चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News