uttarakhandउत्तराखण्ड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग बीजेपी का दामन थाम लिया हैं।दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे।

इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया, वही दिनेश अग्रवाल ने भी सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास परक काम से प्रेरित होकर उन्होंने आज समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे।

वही कांग्रेस प्रदेश संगठन ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सदस्य दिनेश अग्रवाल एवं नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News