हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश  में जेओए आईटी के पदों के लिए मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 817 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी के पदों के लिए मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। मूल्यांकन परीक्षा 1 से 31 अगस्त तक आयोग के कार्यालय में होगी।

मूल्यांकन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को छह ग्रुप में विभाजित किया गया है। 32-32 अभ्यर्थियों का ग्रुप बनाया गया है। हर दिन करीब 190 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया है। जेओए आईटी के 1388 पदों के लिए कुल 4335 अभ्यर्थी मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होंगे। कर्मचारी चयन आयोग ने एक जुलाई को जेओए आईटी के पदों के लिए ली गई टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News