उत्तराखण्डजनसमस्या

परिवहन निगम सख्त,बसों में म्यूजिक सिस्टम पर रोक

देहरादून: आपने अक्सर देखा होगा कि परिवहन निगम की बसों में तेज आवाज पर म्यूजिक सिस्टम की आवाज से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ये भी देखा गया है कि कई बार सवारियों के बस रोकने की आवाज भी कंडक्टर ड्राईवर सुन नहीं पाते थे लेकिन अब उन्हें इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम पर सख्त रोक लगा दी है। इस संबंध में निगम मुख्यालय ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों, मंडल प्रबंधकों को पत्र भेजा है। किसी भी बस में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन निगम की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा होने की वजह से यात्रियों को बस से उतरते समय बस रुकवाने के लिए काफी परेशानी होती है ड्राइवर और कंडक्टर को यात्रियों का अनुरोध सुनाई ही नहीं देता। यात्रा के दौरान यात्री को मोबाइल के इस्तेमाल में भी परेशानी पेश आती है। निगम ने यह भी माना है कि म्यूजिक सिस्टम लगा होने से ड्राइवर-कंडक्टरों का ध्यान यात्रियों को बैठाने पर कम रहता है।

कई ड्राइवर और कंडक्टर ईयर फोन लगाकर भी म्यूजिक सुनते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए म्यूजिक सिस्टम या ईयर फोन से म्यूजिक सुनने पर सख्त रोक लगाई गई है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी ने कहा कि 27 दिसंबर 2016 और इसके बाद से वैसे कई बार पत्र भेजकर म्यूजिक सिस्टम पर रोक की जानकारी दी गई है, लेकिन आधिकारिक स्तर पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News