उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

 

देहरादून: भारत के राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे गये हैं। राष्ट्रपति कोविंद दोपहर करीब एक बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेज (रिटा) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
कार्यक्रमानुसार राष्ट्रपति रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चंडी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद कर दी गई है।

जैसा कि मालूम हो राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचे वहां से हेलीकाप्टर में कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से राजभवन गए। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद कल यानि रविवार सुबह राष्ट्रपति हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को श्वान दल और बम निरोधक दस्ते ने यहां चेकिंग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News