uttarakhandउत्तराखण्ड

आईएएस अंशुल सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओलंपियन लक्ष्य सेन के पिता डी के सेन ने जमकर की तारीफ

हरिद्वार;-  हरिद्वार में HRDA आईएएस अंशुल सिंह के प्रयासों से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण पर बैडमिंटन के विश्व स्तरीय खिलाड़ी और ओलंपियन लक्ष्य सेन के पिता डी के सेन ने जमकर तारीफ की है। डीके सेन ने हरिद्वार में  हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे स्पोर्ट्स काम्पलेक्स और इंटरनेशनल स्तर के क्रिकेट  स्टेडियम का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने एचआरडीए के प्रयासों को सराहा और कहा कि लक्ष्य सेन की सफलता में हरिद्वारका भी अहम योगदान हैं क्योंकि हरिद्वार के बैडमिंटन कोर्ट में लक्ष्य सेन ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और यहां कई प्रेक्टिस सेशन में अपने खेल को निखारा।

उन्होंने हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स काम्पलेक्स हरिद्वार की प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि पहले यहां सिर्फ बैडमिंटन कोर्ट था लेकिन अब यहां टेनिस, क्रिकेट, फुटबाल, स्कैवश, जिम व अन्य खेलों के लिए भी व्यवस्था की गई है। इससे खिलाड़ियों को उन्होंने कहा हरिद्वार के बैडमिंटन कोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हरिद्वार से उनका पुराना नाता रहा है।

क्योंकि यहां चिराग सेन और लक्ष्य सेन सहित अन्य प्रतिभावन खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आते रहे हैं। जल्द ही लक्ष्य सेन भी हरिद्वार आएंगे और यहां की प्रतिभाओं से अपना अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान एचआरडीए के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुलसिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स काम्पलेक्स और स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में हैं। जल्द ही ये खिलाडियों के लिए शुरु कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News