अपराधउत्तराखण्डचिंतनजनसमस्या

ज्वेलर की दुकान पर लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: आद्यौगिक क्षेत्र सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के करीब 18 फरवरी शुक्रवार की रात को ज्वैलर्स की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर दिया है।

गौरतलब है कि दो हथियारबंद बदमाशों ने 18 फरवरी को करीब सवा आठ बजे वेलकम ज्वैलर्स की दुकान के मालिक मुस्तकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी कैंपरोड दून कांटा के पास मूल निवासी सहारनपुर के सिर पर तमंचे से वार कर घायल कर दिया था व मुस्तकीम के बेटे की कनपट्टी पर तमंचा तान कर दुकान से नौ किलो चांदी के जेवरात, पैंसठ ग्राम सोना व करीब पैंसठ हजार की नगदी लूटकर ले गये थे।

आद्यौगिक क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने गये थे। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के तुजाबिक गिरफ्तार आरोपी बिजनौर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों से लूट का सामान बरामद कर दिया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button