uttarakhandउत्तराखण्ड

भाजपा में चुनाव के बाद  भी पार्टी ज्वाइनिंग अभियान जारी, पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल

देहरादून:- भाजपा ने चुनाव के बाद  भी पार्टी ज्वाइनिंग अभियान जारी रखा है।  पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  व पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी रविवार को भाजपा  में शामिल हो गई । भाजपा ने पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी को शामिल किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि यह अभियान निकायों एवं पंचायत चुनावों तक भी जारी रहेगा ।
रविवार को पार्टी मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में  अनुकृति  गुसाईं के अलावा  जिला पंचायत अध्यक्ष  रेणु गंगवार, पूर्व पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी सुरेश गंगवार के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा । सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि पार्टी ज्वाइनिंग का यह महा अभियान अब आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों तक भी जारी रहेगा । साथ ही उन्होंने बताया कि  कुछ दिन पहले हमे सभी लोगों से पार्टी में शामिल होने का इच्छा की जानकारी मिली थी । जिस पर प्रदेश की ज्वाइनिंग कमेटी द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इसके बाद   के बाद ज्वाइनिंग के उत्तराखंड प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा के बाद सभी लोगों को शामिल किया जा रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवांगुत लोग मोदी  के मार्गदर्शन और धामी  के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत के मिशन में जुट जाएंगे।इस दौरान  प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली ,प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता  कमलेश रमन,  सुनीता विद्यार्थी, अनूप रावत, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कहा कि विकसित उत्तराखंड का  सपना हम सबका है ,उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी कर रहे हैं । मुझे विश्वास है कि वोकल फोर लोकल की नीति पर चलकर हमे इस दशक को उत्तराखंड का बनाना है, युवाओं का बनाना है। जिसके लिए हमे मोदी और धामी  के साथ प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में काम करना है। एक सवाल के जवाब में  अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वो भाजपा  परिवार में शामिल हो रही है। विकसित उत्तराखंड का जो सपना उन्होंने देखा था, उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है। अनुकृति गुसाईं ने कहा कि पाखरो टाइगर सफारी मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई जांच चल रही है। इसके बाद ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है। जब भी एजेंसी उनसे पूछताछ करना चाहेगी, वो इसके लिए तैयार हैं।

पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने  हाल ही में अनुकृति गुसाईं  ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मतदान  से ठीक पहले अनुकृति  गुसाईं ने एक वीडियो जारी कर पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी, जिसके बाद अनुकृति के भाजपा  में शामिल होने की चर्चा चल पड़ी थी। ज्ञात हो कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बुरी तरह से हारी थीं।  सुरेश गंगवार ने कहा कि उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत एबीवीपी से हुई है, जो एक तरह से मेरे लिए घर वापिसी है। वह पीएम मोदी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार्यशैली से प्रभावित होकर यहां आए हैं । अब हम सब मिलकर, गांव गांव में मोदी  के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News