अर्न्तराष्ट्रीय

भारत-पाक युद्ध के बीच रूस-यूक्रेन में भीषण जंग जारी, कुर्स्क में यूक्रेनी हमले से मची तबाही, 3 की मौत

मॉस्को:- भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस-यूक्रेन के बीच में युद्ध जारी है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। अब रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेन के हमले में तीन लोग मारे गए, सात लोग घायल हुए है, क्षेत्रीय गवर्नर ने इसकी जानकारी दी है।

रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमलों की कोशिश की गई लेकिन रूस इन हमलों को  रोकने में कामयाब रहा।यूक्रेन का ये हमला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान के बाद हुआ है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस यूक्रेन युद्ध को एक सही निष्कर्ष तक ले जाने में सक्षम है। उन्होंने ये भी कहा उम्मीद है हमें भविष्य में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले भी हमें इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी है।

सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित फिल्म ”रूस, क्रेमलिन, पुतिन, 25 वर्ष’ में पुतिन से पत्रकार ने यूक्रेन युद्ध से परमाणु हमले के खतरे के बारे में कई सवाल किए। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन को लेकर कहा कि वे हमें भड़काना चाहते थे, ताकि हम गलतियां न करें। वहीं इससे पहले यूक्रेन ने 337 ड्रोन से रूस की राजधानी मॉस्को समेत दस क्षेत्रों पर हमला किया है। इसमें तीन लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। इस ड्रोन हमले के चलते कई एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था। यह हमला 11 मार्च को यूक्रेनी सेना की तरफ से किया गया था । तब रूसी सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था। बता दें कि दोनों के बीच चल रहे युद्ध को तीन साल से भी ज्यादा समय हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News