उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, मौसम का बदला मिजाज, बड़ी ठंड

प्रदेशभर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राजधानी देहरादून में हल्की बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेशभर में और अधिक ठिठुरन बढ़ेगी।

गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। दिन चढ़ते ही केदारनाथ में बर्फ की हल्की फुहारे गिरने लगी थीं। दोपहर होते-होते यह तेज होती गईं और धाम में करीब दो इंच तक नई बर्फ जम गई। वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, चैनाप घाटी, गोरसो बुग्याल, क्वारीपास सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात जमकर हिमपात हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News