उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुडोली पहुंचा गया, वहीं पूरा इलाका उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ आया, इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद के सम्मान में नारे लगाए ही, साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

शहीद प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पुडोली पहुंचा, तो अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा. 15वीं गढ़वाल रायफल्स में तैनात सिंह की अंतिम क्रिया पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ संपन्न करवाई गई. जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सिंह के पार्थिव शरीर को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया था, जहां सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पांजलि अर्पित की और कांधा देकर टिहरी के लिए रवाना किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News