अर्न्तराष्ट्रीय

दस लाख आजमीन जा सकेंगे इस बार हजयात्रा पर

हर मुसलमान की दिली ख्वाहिश होती है कि वो जिन्दगी में एक बार खाना-ए-काबा की ज़ियारत और हज करे इस लिहाज से दुनिया भर से लाखों की तादाद में आजमीन हज यात्रा पर जाते हैं। अगर हम दस साल के हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन की तादाद को देखें तो साल 2012 में सबसे ज्यादा हज यात्री हज के लिए रवाना हुए जिनकी संख्या 31.61 लाख थी। लेकिन अबकी बार दुनिया भर से आने वाले हज यात्रियों की संख्या 10 लाख होगी।

ये तादाद सऊदी अरब सरकार ने क्यों सीमित करी पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते दुनिया भर से आने वाले आजमीनों पर पाबंदी लगा दी गई थी ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही हज किया। अब भी कोरोना खतरे को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने हर देश के यात्रियों की संख्या, (कोटा) तय कर रखा है। साल 2020 और 2021 में सिर्फ सऊदी अरब के स्थानीय लोग ही हजयात्रा में शामिल हुए। दो साल की पाबंदी के बाद इस वर्ष हजयात्रा 2022 के लिए सऊदी हुकूमत ने दूसरे मुल्कों को भी हरी झंडी दे दी है। इसके लिए यात्रियों की संख्या तय कर दी है। इस बार दुनियाभर से दस लाख आजमीन ही हजयात्रा कर सकेंगे। ये संख्या पिछले दस वर्षों में सबसे कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News