जनसमस्याराष्ट्रीय

बिनाअनुमति नहीं निकलेंगे धर्मिक जलूस,शोभायात्रा:सी.एम

लखनऊ: देश में लाउडस्पीकर विवाद इन दिनों चर्चाओं मे है। सभी धर्मों को अपनी पूचा अर्चना करने की आजादी है लेकिन आजादी का दुरूपयोग ही विवाद का कारण बनता है। पहले महाराष्ट्र फिर उत्तराखण्ड अब उत्तरप्रदेश इस विवाद की चपेट में है। आखिरकार राज्य की सरकारों को इस विवाद को थामने के लिए आगे आना पड़ा इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है माइक का प्रयोग किया जा सकता है,लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज धार्मिक परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए जिससे अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इतना ही नहीं योगी के आदेश में कहा गया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें।
आपको बता दे कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद यूपी को अलर्ट किया गया है योगी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व.त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा।

थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने.अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News