uttarakhandउत्तराखण्ड

पुलिस ने खेत में छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त किया, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

रुड़की:-  पुलिस ने एक खेत में छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों पर केस दर्ज कर लिया है। गोवंश संरक्षण स्क्वाड के एसआई शरद सिंह को शनिवार रात सूचना मिली थी कि खेलपुर के पास खेत में संरक्षित पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना पर टीम भगवानपुर थाने पहुंची और सूचना पुलिस को दी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ खेत में छापा मारा। इस बीच पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल मांस बरामद किया है। Iप्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि शहजाद निवासी ग्राम खेलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुफीद, शाहबर और बाबू फरार हो गए हैं। चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News