अर्न्तराष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को लगी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब आगे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी। पुलिस ने उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली है।

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम शिंजो आबे आज सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक दो गोली चली है। इसमें कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली लगी है।

जापान के पत्रकार योमिउरी शिंबुन के अनुसार, पूर्व पीएम को गोली लगने के 15 मिनट बाद वहां एंबुलेंस पहुंची। जिसके जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी खून बह गया था। बताया जाता है कि आबे की हालत बहुत नाजुक है। दिल का दौरा भी पड़ा है। आबे की उम्र 67 साल की है। वह पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News