अपराधउत्तराखण्डचिंतनजनसमस्या

पतंजलि योग ग्राम में बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा

उत्तराखण्ड में फर्जीवाड़ा करने वालों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही प्रशासन का डर इनके हौंसले इतने बुलन्द हैं कि कि ये बड़ी से बड़ी फर्म को भी चुना लगाने से बाज नहीं आते। आपको बता दें कि पतंजलि योग ग्राम में इलाज और बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक कुछ वेबसाइट के जरिए यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने मामले में पतंजलि के एक अधिकृत हस्ताक्षरी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इन फर्जी वेबसाइट ईमेल के माध्यम से योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के फोटो का प्रयोग कर फर्जी विज्ञापन भी दिए जाने की बात सामने आई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के अनुसार अम्बरीश कुमार निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल अधिकृत हस्ताक्षरी पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट,योग ग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि योग ग्राम के नाम से फर्जी वेबसाइटों का संचालन किया जा है।

इन वेबसाइटों से योग ग्राम में इलाज व कमरा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी व फर्जीवाडा करके बुकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी वेबसाइट पर बाबा रामदेव,आचार्य बालकृष्ण जी का फोटो लगाकर फर्जी विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है। अम्बरीश कुमार का कहना है कि फर्जी वेबसाइट से योग ग्राम की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आर्थिक व वाणिज्यिक लाभ प्रतिष्ठान को मिलना चाहिए था उसे भी धोखाधडी व फर्जीवाडा करके उक्त आरोपियों द्वारा हड़पा जा रहा है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक इन वेबसाइट पर योग ग्राम मे स्वास्थय लाभ कामना के इच्छुक व्यक्तियो को झूठा प्रलोभन देकर व उनसे एडवांस रकम लेकर उनसे ठगी की जा रही है। अम्बरीश का कहना है कि इन वेब साईट को तुरंत प्रभाव से बन्द करवाया जाए। जिससे भोली भाली जनता को ठगों के मकड़जाल से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News