उत्तराखण्ड

विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय में उबाल,पुलिस मुख्यालय किया कूच

 

देहरादून  : हरिद्वार धर्म संसद में लगातार चली आ रही विवादित बयानबाजी से मुस्लिम समुदाय में उबाल है। धर्म संसद में पहले वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नरायण सिंह त्याबी के बयान फिर अखाड़ा परिषद में दिये गये भड़काऊ भाषण से मुस्लिम समुदाय आहत है। वहीं आज वसीम रिजवी उर्फ नरेंद्र त्यागी की लिखी किताब को प्रतिबंधित करने के साथ हरिद्वार इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस मुख्यालय कूच किया। अल सुबह भारी तादाद में लोग कनक चौक पर जमा हुए। एसपी सिटी सरिता डोबाल समेत तमाम पुलिस अफसरमुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाते रहे लेकिन वह मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारी ने हाथों में तिरंगा लिया था। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार पुलिस और सरकार की मंशा ठीक नहीं है जिसके चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। इस दौरान बड़ी तादाद में उलेमा भी मौजूद है। मुफ्ती रईस अहमद कासमी, मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, सद्दाम हुसैन, साकिर कुरेशी, दानिश कुरेशी आदि मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News