उत्तराखण्डजनसमस्याराजनीति

निर्देश:पति पत्नी दोनों को मिलेगा वृद्धा अवस्था पेंशन का लाभ

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के काम करने का अन्दाज झलकने लगा जिससे अब जनता को लगने लगा कि धामी 2 की सरकार जनहित के लिए अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पवद्ध है। आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में वृद्धा अवस्था पेंशन योजना के तहत पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृृद्धा अवस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को पेंशन देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अब इसे बढ़ाकर ₹1200 प्रतिमाह की जगह ₹1400 प्रतिमाह कर दिया गया है।
सी.एम धामी ने कहा कि ‘हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प’ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्ध दम्पतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News