मनोरंजन

हिजाब के समर्थन में आई सोनम कपूर,पगड़ी से कर डाली तुलना

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अब एक्ट्रेस सोनम कपूर का बयान आया है। सोनम कपूर ने एक पोस्ट में तस्वीर लगाई है जिसमें पगड़ी बांधे एक शख्स नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हिजाब पहने एक महिला नजर आ रही हैं। पगड़ी बांधे शख्स पर लिखा है कि, यह पहनना एक च्वॉइस हो सकती है। वहीं हिजाब पहनने वाली तस्वीर पर लिखा है कि, इस कपड़े को पहनने के लिए च्वॉइस नहीं?  हालांकि, सोनम ने एक पोस्ट के साथ कुछ लिखा नहीं है, लेकिन उनके द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर से आपको सबकुछ समझ आ जाएगा। बता दें कि, हिजाब विवाद तब से शुरू हुआ जब उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में छह लड़कियां हिजाब पहनकर आ गई, इसके विरोध में फिर छात्रों के एक ग्रुप ने इसका विरोध करते हुए भगवा स्कार्फ पहन कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस विरोध प्रर्दशन से कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी तनाव बढ़ता ही चला गया है।

एक कॉलेज में हुई हिंसा ने पुलिस को लाठीचार्ज करने पर मजबूर कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी करते हुए हाई स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों के लिए बुधवार से तीन दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि, कर्नाटक उच्च न्यायालय शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, ‘हम राज्य सरकार और अन्य सभी हितधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलें और छात्रों को जल्द से जल्द कक्षाओं में लौटने की अनुमति दें। इन सभी याचिकाओं पर विचार किए जाने तक, हम सभी छात्रों को उनके धर्म या आस्था की परवाह किए बिना, भगवा शॉल (भगवा), स्कार्फ, हिजाब, धार्मिक झंडे या कक्षा के भीतर अगले आदेश तक पहनने से रोकते हैं।

चल रहे विवाद पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने कहा कि वह हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन गुंडों की भीड़ की निंदा करते हैं जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर एक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, अगर आप हिम्मत दिखाना चाहते हैं तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाइए। मुक्त होना सीखें, खुद को पिंजरे में बंद न रखें। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, 1973 में ईरान में महिलाओं को स्विमवियर पहने और लगभग 50 साल बाद बुर्का पहने हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News