uttarakhandउत्तराखण्ड

सांप के काटने से नाबालिग की मौत, मचा कोहराम

रामनगर में एक बार फिर सांप के काटने से घर के आंगन में खेल रही एक 6 वर्षीय बालिका की हुई दर्दनाक मौत, पिछले तीन महीनों में आधा दर्शन से ज्यादा लोगों की मौत रामनगर व आस-पास के क्षेत्र में सांपों के काटे जाने से हो चुकी है।

रामनगर में शुक्रवार की देर रात अपने घर के आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बालिका को घर में ही एक कोबरा सांप में डस लिया इसके बाद इस बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जहां एक ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को भी रेस्क्यू कर लिया है। आपको बता दें कि रामनगर के ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की 6 वर्षीय पुत्री रोशनी अधिकारी शुक्रवार की रात अपने घर के आंगन में खेल रही थी।

बताया जाता है कि, इसी बीच आंगन में खेलने के दौरान इस बालिका के पैर में जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया बालिका के चिल्लाने के बाद परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल के अलावा कई और अन्य स्थानों पर उपचार के लिए ले गए लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था।

घटना के बाद जहां एक ओर परिजनों में कोहराम मचा है तो वही जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है।

बता दें कि रामनगर व आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में 6 से ज्यादा लोगों की मौत सांप के डसने से हो चुकी है, वहीं अस्पताल में उपचार न मिलने से क्षेत्र के लोगो मे रोष भी व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News