देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए

देहरादून में मंगलवार सुबह ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सामने से आ रही दूसरी बस भी हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। अचानक वाहन अनियंत्रित होने के कारण कार बस से टकरा गई और फिर दूसरी बस भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *