उत्तराखण्ड

मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर युवक ने किया वार तो मंत्री ने भी आव देखा ना ताव जमकर मारे युवक को तमाचे

ऋषिकेश:- ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना आपा खो दिया  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रेमचंद अग्रवाल किसी व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

शहरी विकास मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल से इस मामले की जानकारी चाही तो उनके स्टाफ ने बताया कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की, वही मंत्री ने भी आव देखा ना ताव सुरेंद्र सिंह नेगी की जमकर धुनाई कर दी बताया जा रहा है ऋषिकेश के एक कार्यक्रम में जैसे ही मंत्री बाहर निकले सुरेंद्र सिंह नेगी बकायदा मंत्री को गाली देने लगे और ईट उठाकर मारने की कोशिश की। हालांकि दूसरा पक्ष इस समय थाने में मौजूद है और मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर देने की कोशिश कर रहा है।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पीआरओ भारतेंदु पांडेय ने मंत्री के ऑफिशियल ग्रुप में पूरे प्रकरण की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल पर हुआ जानलेवा हमला कुर्ता फाड़ा गया हैं, सुरक्षकर्मी की वर्दी फाड़ी। कुर्ते पर रखा सामान गायब।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News