मनोरंजन

प्रिया मराठे नहीं रहीं: टीवी जगत में शोक की लहर

टीवी और मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे (Priya Marathe) का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) सीरियल में अंकिता लोखंडे की बहन वर्षा का किरदार निभाकर उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहीं प्रिया ने रविवार, 31 अगस्त 2025 को मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

इंडस्ट्री और फैंस में गहरा सदमा

प्रिया के यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके साथ काम करने वाले कलाकार और फैंस इस खबर से स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी मुस्कान, ऊर्जा और उनके निभाए किरदारों को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए।

हिंदी और मराठी दोनों में बनाया नाम

प्रिया मराठे ने सिर्फ हिंदी टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि मराठी सीरियल्स में भी अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने पवित्र रिश्ता के अलावा ‘साथ निभाना साथिया’, ‘कसम से’, ‘उतरन’, ‘भाग रे मन’, और ‘Swarajyarakshak Sambhaji’ जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया। मराठी धारावाहिकों में Char Divas Sasuche और ‘तू तीथे में’ में उनका अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया।

आखिरी बार पर्दे पर

प्रिया को आखिरी बार मराठी शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe में देखा गया था। जून 2024 में यह शो खत्म हुआ और इसके बाद से वह स्क्रीन से दूर हो गईं। पिछले एक साल से वह कैंसर की वजह से संघर्ष कर रही थीं।

निजी जिंदगी

प्रिया ने साल 2012 में मराठी एक्टर शांतनु मोघे से शादी की थी। उनका सोशल मीडिया पर भी बड़ा फैन बेस है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6.39 लाख फॉलोअर्स थे। उनकी आखिरी पोस्ट 11 अगस्त 2024 की है, जिसे अब फैंस भावुक होकर देख रहे हैं।

एक अधूरी कहानी…

38 साल की उम्र में प्रिया का यूं जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जो किरदार निभाए, उनमें उनकी सादगी और गहराई हमेशा याद की जाएगी। फैंस उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ की वर्षा के तौर पर कभी नहीं भूल पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News