uttarakhandउत्तराखण्ड

सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे सूची पर मंथन, दिए जाने वाले दायित्वों की हो सकती है घोषणा

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर दिए जाने वाले दायित्वों की सूची आज फाइनल हो सकती है। प्रदेश संगठन की बैठक के सिलसिले देहरादून आ रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सूची पर मंथन करेंगे और इसके बाद अगले कुछ दिन में सरकार के स्तर पर दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंत्रिपरिषद विभाग ने विभिन्न विभागों के निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के पदों का विवरण तैयार कर लिया है। उधर,संगठन के स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी उन वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार कर ली है जिन्हें दायित्व दिए जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर लोग 50 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं।दायित्वों के लिए पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय की परिक्रमा तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News