uttarakhandउत्तराखण्ड
उत्तराखंड बेरोजगार संघ की अगुवाई में पैदल परेड, मांगों के लिए मुख्यमंत्री आवास कूच का आयोजन, धरना पर बैठे बेरोजगार

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगार विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। बेरोजगारों को पुलिस ने कनक चौक पर रोक दिया है, जिसके बाद वह सड़क पर ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठ गए।



