uttarakhandउत्तराखण्ड

आज़ादी का अमृत महोत्सव में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस का किया आयोजन

आज़ादी का अमृत महोत्सव आयोजनों की श्रृंखला में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपद उत्तरकाशी में किया गया।

सुशासन दिवस चौपाल के अवसर पर उत्तराखंड शासन के प्रतिनिधि के रूप में हरि चंद्र सेमवाल, सचिव संस्कृति, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आबकारी, सिचाईं, लघु सिंचाई ने प्रतिभाग किया।
सुशासन चौपाल में राजस्व, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, वन, PWD, पंचायत, शिक्षा, सिचाईं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभागों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय जनता व महिलाओं के उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र में विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं व प्रगति की जानकारी प्राप्त की ।

ग्रामीणों की जिज्ञासाओं के उत्तर विभागीय अधिकारियों ने दिए।
सचिव सेमवाल ने सुशासन चौपाल की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजकीय योजनाओं का लाभ जनता तक शत प्रतिशत देने के लिए समस्त विभागों को समर्पित होकर कार्य करना होगा।क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को समस्याओं का हल देना है, समस्याएं पैदा नही करनी हैं, इसी मूलमंत्र से सुशासन स्थापित होगा।

सचिव सेमवाल ने सुशासन चौपाल में बताया कि भारत सरकार ने साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में जो भी उन्हें जानकारी दी गयी है, उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अपेक्षा की कि स्थानीय अधिकारी समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ जनता को प्रदान करें।

 

सुशाशन चौपाल में उप जिलाधिकारी श्री देवानन्द, खंड विकास अधिकारी जोशी, ग्राम प्रधान सुषमा वर्मा, अन्य अधिकारीगणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News