उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य सचिव ने दून मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर कोरोना से निपटने के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून:  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने आज दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार के स्तर से कराई जा रही मॉक ड्रिल का आज दूसरे दिन सचिव स्वास्थ्य ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिससे कोरोना के बढ़ते प्रकोप से राज्य की आवाम को बचाया जा सके।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि तमाम अस्पतालों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं विभागीय अधिकारियों से अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के भी निर्देश दिए गए जिससे धरातल की जानकारी बेहतर तरीके से अधिकारियों के पास हो,  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कोरोना को देखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं जिससे श्रद्धालु संक्रमण की चपेट में ना आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News