उत्तर प्रदेश

लोनी में टेंट की दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, 2 महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में  आग लगने से बड़ी घटना हुई। आज सुबह लोनी में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान में पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना इलाके के लाल बाग कॉलोनी में सतीश टेंट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई। महिलाओं की पहचान 32 साल ममता और 55 साल भरतो देवी के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News