राष्ट्रीयविशेष

गणेशोत्सव देशभर में हुआ शुरू, धुम धाम से घर आए गणपति बप्पा

ॐ गं गणपतये नमः


हिंदू धर्म में बप्पा को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी पुकारा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बप्पा के खुश रहने पर व्यक्ति के ऊपर आई सारी परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। आज से देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास को शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, आज ही के दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था।

माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणपति के जन्मदिवस के मौके पर 10 दिनों का उत्सव मनाया जाता है। आज से गणपति उत्सव की शुरुआत हो रही है। गणेश देवों के ईष्ट हैं।

कहा जाता है कि किसी भी भगवान की पूजा की शुरुआत गणेश जी के स्मरण के बाद ही होती है। गणपति पूजा के बिना हर तरह की पूजा अधूरी रहती है। पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं।

10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी और आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होगा।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

पद्म पुराण के अनुसार भगवान श्री गणेश का जन्म स्वाति नक्षत्र में मध्य काल में हुआ था, इसी वजह से 31 अगस्त को भगवान श्री गणेश की पूजा करना शुभ और लाभकारी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News