हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में चार दिन तक की भारी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 2, 3, 5 और 7 जुलाई के लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा। कुछ ही दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इस वर्ष सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

मौसम  विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में आवश्यक सेवाओं पानी और बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं बाधित हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News