उत्तराखण्ड

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतार सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर अपर्ति की श्रद्धांजलि

आज प्रातः 11:30 बजे सिटी बैंकेट हाल हरिद्वार रोड में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संयुक्त नागरिक संगठन व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के तत्वाधान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व बेला मे अमृतमहोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर से सिटीबैंकट हाल मे आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतार सिंह को इनकी 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही दी देश की आजादी के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद करते हुए श्रद्धा सुमन व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सांप्रदायिक सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी को भी अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। मास्टर करतार सिंह जी संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी के पिता थे।

 

वक्ताओं में राजपुर विधायक खजान दास, हाजी सलीम, मुनि राम सकलानी, उर्मिला पंत, जीएस जस्सल, मनोज ध्यानी, जितेन्द्र, डंडोना, ताराचन्द गुप्ता,  प्रदीप कुकरेती, जगमोहन सिंह नेगी, आनंद मोहन खत्री, जसवीर सिंह, रेनोत्रा, आरिफ खान, डॉक्टर मुकुल शर्मा, शेरिंग लैंडिंग, सुरेन्द्र सिंह कंबोज, श्याम सिंह यादव, मधु त्यागी, उपेन्द्र बिजल्वाण, मुकेश नारायण शर्मा,  मनोज पंत, एसपी एस पवार,आशा टम्टा,आशा नौटियाल, अरुणा थपलियाल कुसुम धस्माना आदि थे। समारोह में जनरैल सिंह, रविन्द्र कश्यप, अवधेश पन्त, एस पी चौहान, संजय उनियाल, निर्मला गोदियाल, बबीता असवाल, नेगी, संजय उनियाल, शैलेश सकलानी, त्रीमूर्ति नेगी,  प्रीति त्यागी, निखिल शर्मा, विकास त्यागी, प्रकाश नागिया, चंदन सिंह नेगी आदि शामिल थे, राष्ट्रीय गान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News