उत्तराखण्ड

पीएम मोदी की बहन बसंती बेन ने नीलकंठ महादेव के किए दर्शन,सीएम योगी की बहन शशि देवी से भी की भेंट

ऋषिकेश:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहन बसंती बेन पति हसमुख के श्रावण मास में नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए साथ पहुंची। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

बसंती बेन इसके बाद कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। कुलक्षेम पूछने के बाद घर परिवार और अन्य विषयों पर चर्चा की।

उनके साथ बिताए पलों को बसंती बेन ने मोबाइल के कैमरे में भी कैद की। वह बोली उनके भाई पीएम नरेंद्र मोदी सब कुछ त्याग कर देश को और दूसरे भाई सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को समर्पित हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News