राष्ट्रीय

योग करने के समय छात्र की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हॉस्टल में रह रही आयुर्वेद की शोध छात्रा अनुभा पांडेय की योग करते समय तबीयत बिगड़ने से मंगलवार को मौत हो गई। मौत के बाद पूरे बीएचयू कैंपस में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा मूल रुप से कुशीनगर की रहने वाली थी और मनोविज्ञान से पीजी करने के बाद बीएचयू आयुर्वेद संकाय के क्रिया शरीर विभाग से शोध कर रही थी।

बताया गया कि मंगलवार को सुबह करीब 7:00 बजे वह अपने साथ के छात्राओं के साथ योग कर रही थी। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, तबीयत खराब होने पर दूसरी छात्राओं ने वार्डन को सूचना दी। तत्काल उसे एंबुलेंस से इमरजेंसी ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केएन द्विवेदी ने बताया कि छात्रा की अचानक योग करते समय तबीयत बिगड़ी और यह हादसा हो गया। मौत के बाद छात्रा के शव को बीएचयू की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजनों को इसकी सूचना दी गई, देर शाम परिजन बीएचयू पहुंचे। परिजनों से पता चला कि छात्रा दुर्लभ बीमारी टकायासु आर्टेराइटिस से ग्रसित थी। इस बीमारी में कठिन परिश्रम करने से मना किया जाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News