उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला, पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2015-16 में हुई 339 सब इंस्पेक्टर की भर्ती की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 2015-16 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों और इसमें शामिल लोगों में खलबली मचनी तय है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में एक ओर भर्ती गड़बड़ी आई सामने

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आशंका है कि 2015-16 में हुए 339 सब इंस्पेक्टर की भर्ती में गड़बड़ी हुई है। वहीं डीजीपी ने बताया कि इसके बाद हमने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले की भी स्वतंत्र जांच कराने की सिफारिश की थी, जिसे मानते हुए मुख्यमंत्री धामी ने विजिलिंस जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News