उत्तराखण्ड

बस में महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी चालक सस्पेंड, कंडक्टर बर्खास्त

महिला से रोडवेज बस में छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने चालक को सस्पेंड किया कर दिया और साथ ही परिचालक की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही थी।

बताया गया है कि इसी बीच चालक ने बस परिचालक को दे दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया और उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बस में महिला के शोर मचाने के बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली मे शिकायत की जिसके बात पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया था। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक ने माफी मांगते हुए मामला शांत हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक तरनजीत सिंह की सेवाएं समाप्त करते हुए चालक कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने साफ कहा की निगम की छवि को घूमिल करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News