उत्तर प्रदेश

मेजा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, लिवर सिरोसिस से थीं पीड़ित

उत्तर प्रदेश:–  मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। हैदराबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

हालत नाजुक होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम हैं। पूर्व विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन शव को लेकर पहुंचेंगे। वहां से प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर  लाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News