राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेने जा रही देश के सर्वोच्च पद की शपथ

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च पद की शपथ लेने जा रही हैं। खास बात है कि इसके साथ ही वह देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बन जाएंगी।

18 जुलाई को मतदान के दौरान द्रौपदी मुर्मू को रेस में आगे माना जा रहा था। 21 जुलाई को जब नतीजे घोषित हुए तो बात सही भी साबित हुई। उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदार यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया था। खास बात है कि इस जीत के साथ ही उन्होंने 5 रिकॉर्ड भी बना लिए थे।

  1. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

  2. सबसे युवा राष्ट्रपति

  3. आजाद भारत में पैदा होने वाली राष्ट्रपति

  4. ओडिशा से पहला राष्ट्रपति

  5. राष्ट्रपति बनने वाली पहली पार्षद

आज वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। उसे पहले निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News