uttarakhandउत्तराखण्ड

रुड़की विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

रुड़की विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

रुड़की में विधायक उमेश कुमार के आवास पर हुई फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर विधायक उमेश कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “घटना के संबंध में उमेश कुमार की शिकायत पर आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है।”। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा। यह घटना फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है, और प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News