uttarakhandउत्तराखण्ड

LPG सिलिंडर लीक होने से हब फार्मास्यूटिकल सेंटर में आग, नौ कर्मचारी घायल

देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलिंडर में अचानक लीकेज से आग लग गई। वहीं, कई और सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे नौ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग से झुलसे हुए कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकाला। सभी घायलों का ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब तीन घंटे में तीन वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News