उत्तराखण्ड

हरकी की पैड़ी में साधु के वेश में बेच रहा था शराब, लोगों ने जमकर की धुनाई

हरिद्वार:-  आज धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति साधु के वेश में शराब बेच रहा था। लोगों ने जब साधु के पास कपड़े के बैग में शराब रखी देखी तो उसे पकड़ लिया। बैग में शराब की बोतलें देख लोगों का गुस्ता सातवें आसमान में था। लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर पिटा दिया।

वहीं पुलिस को भी सूचना दी। एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। बता दें कि हरिद्वार में शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी छिपे ये काम करते हैं। जिसके चलते इससे पहले भी यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News