उत्तराखण्डराष्ट्रीय

कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख रुपए की एफडी

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रंस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को फंड ट्रांसफर किया गया। वहीं उत्तराखंड के पौड़ी में रहने वाले प्रशांत कुमार को पीएम केयर्स फंड चिल्ड्रंस योजना के तहत डीएम ने धनराशि की एफडी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के समय अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रंस योजना शुरू की गई है। जिसके तहत पौड़ी के श्रीनगर में रहने वाले प्रशांत कुमार डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 10 लाख की एफडी दी। वहीं इस दौरान डीएम के साथ प्रशांत कुमार ने भी पीएम मोदी का संबोधन सुना। इस पर डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पौड़ी के श्रीनगर में रहने वाले प्रशांत कुमार ने कोरोना काल में अपने मां बाप को खो दिया था।

पीएम केयर्स फंड चिल्ड्रंस योजना इस योजना के तहत प्रशांत कुमार को 10 लाख की एफडी प्राप्त कराई गई है और इस एफडी से लगभग 23 साल की उम्र होने के बाद वह धनराशि की निकासी कर सकता है। इसके अलावा कोरोना काल में अपने मां-बाप को खोने वाले बच्चों पढ़ाई के लिए खर्चा सरकार द्वारा किया जा रहा है साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News