उत्तराखण्डराजनीति

मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। जैसा की आपको मालम है कि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहा जाता है। माना ये भी जा रहा है कि मैनपुरी की करहल सीट यादव बहुल सीट है यही कारण है कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर हम ये कहें कि अखिलेश यादव के लिए सेफ सीट भी है तो शायद गलत भी न होगा। आपको बता दें कि अखिलेश यादव पर लगातार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा दबाव बना रही थी। कई दिनों से इस बात के भी कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में लड़ सकते हैं।

फिलहाल मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं जबकि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। माना ये भी जा रहा था कि आजमगढ़ के गोपालपुर सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसके बाद उनके लिए संभल की गन्नौर सीट भी सुर्खियों में आई। गन्नौर सीट से भी मुलायम सिंह यादव विधायक रह चुके हैं। हालांकि अब समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के लिए करहल सीट का ऐलान कर दिया गया है।

करहल के आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो मैनपुरी, इटावा, यशवंत नगर, सैफई जैसे इलाके हैं। इसका साफ मतलब यह है कि अखिलेश यादव अपने घर से ही चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ को भाजपा की ओर से उनके घर गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा गया है जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी उनके घर सिराथू से चुनावी मैदान में भाजपा ने टिकट देकर उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पहले ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। अखिलेश यादव ने आज ही यह कहकर कयासों का नया दौर शुरू कर दिया था कि गोरखपुर में छठे चरण में चुनाव होने हैं जबकि वह इससे पहले भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News